ब्लॉक कांग्रेस सीतामऊ ने मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन

मध्य प्रदेश – मंगल देव राठौर

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहने को लेकर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के नेतृत्व में जनता के सम्मान में विरोध प्रदर्शन कर व हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते,जनता के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारेबाजी कर लदुना चौराहा सीतामऊ पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर जनता से माफी मांगने व इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सिंह भाटी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर जामलिया,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र,नगर अध्यक्ष संग्राम सिंह राठौर,कार्यकारी अध्यक्ष राम नारायण सूर्यवंशी, पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट,युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिथुन शर्मा,रमेश मालवीया,पृथ्वी पाल सिंह लावरी,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला संयोजक महेश पाटीदार,लक्ष्मण सिंह डाबड़ी,जिला महामंत्री संजय वर्मा,पवन शर्मा, बंसीलाल फरक्या, कचरू लाल दीपाखेड़ा,मंडलम अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,मंडलम अध्यक्ष प्रकाश मोरखेड़ा, ईश्वर सूर्यवंशी,कमलेश चौहान सेक्टर अध्यक्ष दशरथ रामखेड़ी,सेक्टरअध्यक्ष रणजीत सिंह,सेक्टर अध्यक्ष हरिओम पाटीदार,महेंद्र सिंह कारणखेड़ी,युवा नगर अध्यक्ष राहुल भंभोरिया,प्रतीक गिरोटिया,तरुण बरोला,कमलेश पाठक,कृष्णपाल सिंह,जीवन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *