कोटवा लोकजन शक्ति पार्टी (रामबिलास) के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार पासवान के माता रंभा देवी (52) वर्षीय का निधन गुरुवार को इलाज के दौरान हो गई। जसौली पंचायत के निवासी संजीत पासवान ने बताया कि सुबह में अचानक उनके सिने में दर्द शुरू हुआ। आनन फानन में उनको इलाज के लिए मोतिहारी पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।डॉक्टर ने हार्ड अटैक की बात कही है। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे तीन लड़का और दो लड़की सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।उनके असामयिक निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है जिसमें सत्यनारायण पासवान,शिक्षक रामप्रवेश पासवान,भाग्यनारायण पासवान,शीतबसंत पासवान,लोजपा आर के जिला उपाध्यक्ष दीपक पासवान,नंदन गिरी,सरपंच शिवजी यादव,डॉक्टर मंतोष साहनी,डॉक्टर अशरफ अली,कुंदन पासवान,उदय पासवान आदि का नाम शामिल है।