मंदसौर के सभी लोगों से आग्रह है कि 8 मार्च को प्रातः 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में पधारे
मध्य प्रदेश – मंगल देव राठौर
महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रातः 10:30 बजे से एक ओपन फॉर पब्लिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज में प्रतिष्ठित महिलाओं के द्वारा महिलाओं का पुरस्कार एव सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न महिलाओं के समूह द्वारा भव्य हाट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की सामग्री, खान-पान की सुविधाओं के सभी अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे। यह आम जनता के लिए भी खुला रहेगा। पूरे दिन चलेगा। विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं, जिसमें बच्चीयों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्केनिंग आदि किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। महिलाओं के द्वारा शिवना घाट पर आरती एवं भगवान पशुपतिनाथ जी की पूजा एवं आरती की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मंदसौर के सभी लोगों से आग्रह किया है कि 8 मार्च को प्रातः 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में पधारे। महिलाओं का समाज के प्रति जो योगदान है उसे और उभारे और उसमें अपना योगदान दे।