दो पक्षों के विवाद के प्रशासन ने संभाला

कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो के टकटकापुर में दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव प्रशासन की मुस्तैदी से टाला गया। मामला शव दफनाने को लेकर उत्पन्न हुआ था। एक समुदाय द्वारा घर के बगल में शव दफनाने से मना कर दिया गया तथा उक्त भूमि का पर्चा होने का दावा किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन तत्काल विवाद स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को दफनवा दिया गया। विरोध कर रहे व्यक्ति सहित तीन अन्य लोगों ने उक्त भूमि का वासगीत पर्चा होने का दावा कर कागजात प्रस्तुत किया जाने लगा। जबकि दूसरा पक्ष उक्त भूमि को कब्रिस्तान होने का दावा किया जा रहा है। मामले में सीओ मोनिका आनंद और थानाध्यक्ष राजरूप राय ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ बुधवार को थाना पर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया है।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उमाकांत सिंह, सुरेंद्र महतो, कांग्रेस महतो, विजय सिंह, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *