गोपालगंज जनसुराज पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति जंयती के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाया गया। उन्होंने बताया कि सत्ता में जो अभी सरकार है। जनता उसको बदलने की फिराक में लग गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। बिहार में परिवर्तन की जरूरत है। जनता इस बार बदलाव के मन में है। बिहार में भ्रष्टाचार का सरकार है शिष्टाचार का सरकार लाने की प्रयास की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों को कंधे से कंधे मिलाकर जन सुराज पार्टी को बढ़ाने की आह्वान किया।वही मौके पर सुषमा श्री, अनूप कुमार, डॉ. के गरिमा, मीडिया से मनीष कुमार, अनीश उपाध्याय मौजूद थे