मंगल देव राठौर – मध्य प्रदेश
अदभुत प्रतिभा की धनी है हमारे समाज की बिटिया अनुष्का विवेक राठौर। जिसने लगातार 93 घंटे में 18 बाय 10 फिट का मंडाला आर्ट का निर्माण कर इंडिया और एशिया बुक में रिकॉड दर्ज करवाया है। यह अपने आप में अदभुत अलौकिक है। उपलब्धि पर संपूर्ण समाज ही नहीं देश को भी गर्व है।
यह प्रजेंटेशन कल दिनांक 16 मार्च को सुबह 5:30 पर इंडिया न्यूज पर दिखाया जाएगा। अतः अधिक से अधिक समाज बंधु इस सेरेमनी को देखे और अनुष्का की प्रतिभा को सराहे। यही निवेदन है।
वेलडन अनुष्का हमे आप पर गर्व है। बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
यहां उल्लेखनीय है कि श्री राठौर तीर्थ धाम के फाउंडर मेंबर श्री रूपक राठौर जी की अनुष्का भांजी है।
आर.एन.राठौर सामाजिक उत्प्रेरक उभरता राठौर समाज मिशन